मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला कॉटेज में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला कॉटेज में लगी आग

नैनीताल। नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर क्षेत्र के रविवार देर रात बड़ी अग्नि दुर्घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे सलियाकोट सुंदरखाल क्षेत्र में स्थित अनीता सूद नाम की महिला के कॉटेज में भयावह आग लग गयी।प्रारंभ में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन लकड़ी का बना कॉटेज होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी और अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने तक पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। अलबत्ता अग्निशमन कर्मियों ने आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर क्षेत्र के सलियाकोट-सुंदरखाल क्षेत्र में स्थित एक कॉटेज में रविवार देर रात्रि लगभग 8.30 बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। प्रारंभ में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का बना कॉटेज होने के कारण आग तेजी से फैल गयी। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में नैनीताल और भीमताल से फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेरते हुए कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।अग्निशमन विभाग के अनुसार आग अनीता सूद के कॉटेज में लगी थी, जिससे पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।अग्निशमन अभियान में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर, चालक नानक चंद राणा तथा फायरमैन भूपेंद्र सिंह, किशोर कुमार, विवेक थापा, गौरव कार्की और यादोलाल शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें