मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : लंबित मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर,। सरकार की ओर से गेहूं खरीद के लिए ऋण के भुगतान राशि जारी

करने में हो रही देरी को लेकर सोमवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के

कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर

नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रवेश प्रोचा ने बताया कि सरकार हमारी लंबित

मांगों को नहीं मान रही है और काफी लंबे समय से टालती आ रही है। उन्होंने

बताया कि सरकार ने नगरपालिका कर्मचारियों के लिए गेहूं की खरीद के लिए ऋण

स्वीकृत किया गया था, उसकी राशि अभी तक निगम प्रशासन ने जारी नहीं की है।

जिसको लेकर आज यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी ऐसे

हैं, जिन्होंने बाजार से गेहूं तो उधार खरीद ली है लेकिन उसका भुगतान करना

अभी बकाया है।पहले भी निगम अधिकारियों की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया

गया और अब प्रशासन की ओर से 30 जून की तारीख दी गई है।

उन्होंने

निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी लंबित मांगों का

जल्द समाधान नहीं करती तो निगम कर्मी पूरे हरियाणा में एक बड़ा आंदोलन

करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस मौके पर

कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें