मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका, बेरोजगारों को 10 लाख रुपये तक मिलेगा कर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार अब बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी। वहीं कारोबार के लिए 5 लाख तक का अनुदान मिलेगा।

20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में किया प्रस्ताव पास

बिहार सरकार ने 20 लाख रोजगार देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है। साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है। तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।

छात्रों को छात्रवृति

कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास करने पर 25,000 और स्नातक पास करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है।

स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हर जिले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। प्रत्येक प्रमंडल में टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट तथा उद्यमिता पर विशेष बल देने हेतु एक अलग विभाग स्किल डेवलपमेंट एवं उद्यमिता विभाग का गठन किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और एक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। राजगीर में एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। युवाओं को अपना उद्यम/व्यवसाय लगाने हेतु परियोजना लागत का 50% (अधिकतम 5 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा तथा अधिकतम 5 लाख का ऋण मात्र 1% ब्याज पर दिया जाएगा।

हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के नि:शुल्क उपचार हेतु बाल हृदय योजना लागू किया जाएगा। राज्य से बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायतवार डाटा बेस तैयार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें