मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

आरएटी स्पेशल ड्राइव में नौ स्थानों पर की जाएगी कोरोना जांच, डीसी ने लोगों से की जांच कराने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। कोयलांचल के धनबाद में 28 अगस्त को 9 स्थान पर रैपिड एंटीजन किट (आरएटी) स्पेशल ड्राइव के तहत लगभग छह हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। आरएटी स्पेशल ड्राइव को लेकर गुरूवार को उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह ने समाहरणालय के सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को काबू में करने के लिए संक्रमण एवं संक्रमित व्यक्तियों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। इन क्षेत्रों को वल्नरेबल एरिया मानते हुए जिला प्रशासन ने स्पेशल ड्राइव के तहत अधिक से अधिक लोगों की जांच करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ने लोगों से अपनी, अपने परिवार की तथा समाज की सुरक्षा के लिए तथा संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्पेशल ड्राइव का लाभ उठाकर निश्चित रूप से कोरोना जांच कराने की अपील की। स्पेशल ड्राइव के तहत मदर हलीमा हाई स्कूल आजाद नगर भूली में 800, लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल धनसार में 700, रीजनल हॉस्पिटल एरिया 5 सिजुआ 500, प्राइमरी स्कूल मदनाडीह लोयाबाद 500, बालिका मध्य विद्यालय करकेंद 600, अल इस्लाह स्कूल वासेपुर 1000, अग्रसेन भवन तेलीपाड़ा में 500, मध्य विद्यालय हिरापुर 600 तथा नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भूली में 750 लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें