मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा

नूंह,। नूंह जिले की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला जून 2024 में थाना पिनंगवा क्षेत्र में दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 14 जून 2024 को दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग रिश्तेदार को रात के समय घर के बाहर से ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान नूंह पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान दर्ज किए और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोप पत्र विशेष पोक्सो अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष मजबूती से रखा। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष पोक्सो अदालत, नूंह ने आरोपी को पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी द्वारा न्यायिक हिरासत में बिताई गई अवधि का समायोजन कानून के प्रावधानों के अनुसार उसकी सजा में किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें