मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

कोयलांचल में 22 कंटेनमेंट जोन का निर्माण- एसडीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद, झरिया, पुटकी, बाघमारा में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने धनबाद में संजय नगर मटकुरिया, काली मंदिर रोड नियर गोल बिल्डिंग मनईटांड, होटल आकाशदीप मनाईटांड, अनुग्रह नगर रोड नियर हनुमान मंदिर धनसार, खटाल गली नियर रेलवे लाइन मटकुरिया, कौशल्या भवन मिट्ठू रोड, विकास नगर छठ तालाब के पास, झरिया में डुमरी नंबर दो बालूडोली, जीतपुर नियर प्रसाद रेसिडेंस तथा जीतपुर नियर शिव मंदिर के पास 2 कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। साथ ही पुटकी में अरलगड़िया, मदनाडीह, करकेंद में 5 तथा भेलाटांड में 2, बाघमारा में भाटडीह तथा मलकेरा 289 में पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें