मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कोर्ट से फरार हुए आरोपित के मामले में कांस्टेबल निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोर्ट से फरार हुए आरोपित के मामले में कांस्टेबल निलंबित

हरिद्वार। जनपद के रूड़की कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपित के मामले में एसएसपी ने कड़ा रूख अपनाते हुए कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। कोर्ट मोहर्रिर की ओर से कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार दोषी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में एसएसपी ने कड़ा रूख अपनाते हुए कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एड़ एसपी, सीओ रू़ड़की को सौंपी है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।गौरतबल है कि आरोपित को रूड़की कोर्ट ने एक मामले में एक साल की सजा सुनायी थी। सजा सुनाने के बाद दोषी को पुलिस सुरक्षा में दिया गया। शुक्रवार की देर सायं दोषी कोर्ट मोहर्रिर की हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसी के साथ न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।उल्लेखनीय है कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी नीरज गोस्वामी पुत्र महेश गोस्वामी परिवाद संख्या 2706/2023 धारा 138 एनआई एक्ट में 16 जनवरी को पेशी पर न्यायालय में मौजूद था। नीरज गोस्वामी पर लंबे समय से रुड़की कोर्ट में वाद चल रहा था। जिसमें 16 जनवरी को अदालत में सजा का ऐलान होना था।सुनवाई के दौरान अदालत ने नीरज गोस्वामी को एक साल के कारावास की सजा सुना दी, लेकिन सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद नीरज कोर्ट मोहर्रिर की कस्टडी से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से अपराधी को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस घटना ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें