मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली तीन मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली तीन मई को

रांची। संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर झारखंड प्रदेश मीडिया विभाग और कांग्रेस कोटे के बोर्ड निगम के अध्यक्ष तथा सदस्यों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्यों को कमलेश ने विभिन्न कार्यों का प्रभार देकर कई दिशा निर्देश दिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। तीन मई को रांची में पुराना विधानसभा मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। रैली में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजेश लिलोठिया, विक्रांत भूरिया, अनिल चंद्रा ने सहमति दी। इसके अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य नेताओं की सहमति मिलने की भी उम्मीद है।बैठक में पूरे प्रदेश स्तर पर मीडिया और सोशल मीडिया सहित अन्य प्रचार प्रसार माध्यमों के से रैली के मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता के बीच रखने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में रैली को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि रैली में देश में केंद्र सरकार ने ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता छिनने का प्रयास, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में फंसाने, न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने को लेकर विरोध किया जाएगा।बैठक में रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार गौरव, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, किशोर शाहदेव सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें