राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों ने लोगों के बीच किया पौधा वितरण
मेदिनीनगर : शनिवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस को जन सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर पलामू जिला कांग्रेस कमिटि ने 100 घरों में पौधा का वितरण किया। साथ गरीब असहाय गरीबों के लिए सूखे राशन का वितरण किया। इस मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी का जन्म दिवस को जनसेवा के रूप में मनाया गया। हम सभी कांग्रेसियों ने कोई आयोजन ना कर अपने जिले के गरीब असहाय की मदद करने हेतु सूखे राशन का वितरण कर रहे हैं। इस बार कोरोना काल में ऑक्सीजन का कमी हुआ। इसे देखते हुए 100 घरो में पौधे का वितरण किया गया और आगे भी पौधा वितरण करने का कार्य जारी रहेगा। कांग्रेस हमेशा से कोरोना काल में हम सभी उनकी सेवा करने के लिए तत्पर हैं । जिस प्रकार आदरणीय राहुल गांधी हमेशा से सच्चाई के साथ खड़े हैं और पूरे देश की सेवा सच्चाई और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा स्वरूप हम सभी पूरे के सच्चाई के साथ सभी गरीबों के साथ खड़े हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय 2024 में देश के प्रधानमंत्री आदरणीय राहुल गांधी बनेंगे । आज देश में देखने को मिल रहा है कि हर लोग केंद्र की गलत नीतियों के कारण परेशानी झेल है। ना बेरोजगारों को रोजगार मिला और ना देश में महंगाई कम हुई। मौके पर
जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी , मिथिलेश सिंह , विधानसभा प्रभारी शमीम अहमद राइन , जितेंद्र कमलापुरी , नफीस खान , सत्येंद्र सिंह , अरविंद पासवान , कमल कौशल पासवान , अरविंद अग्रवाल , चिंतामणि तिवारी , दयाशंकर तिवारी , रमजान खान , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया , देवांग शुक्ला , राहुल सिंह , मनोज अग्रवाल , ऋतुराज अग्रवाल , सौरभ पांडेय , माया सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।





