मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, अव्यवस्था का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा

के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर अव्यवस्थाओं का

आरोप लगाया। सुभाष घाट पर प्रदर्शन के दौरान अनिता शर्मा ने आरोप लगाया कि

कांवड़ लेने के लिए दूर क्षेत्रों से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे हैं,

लेकिन जो सुविधा उनको मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही। हरकी पैड़ी स्थित सुभाष

घाट पर गड्ढे हो रहे हैं। टाइल भी क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष भी अधिकारियों को इस

संदर्भ में अवगत कराया था, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि करोड़ों

की संख्या में गंगाजल लेने कांवड़िए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। उन्हें पथरीले और

टूटे-फूटे घाट पर चलना पड़ेगा। शासन-प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

सिर्फ बंद कमरों में मीटिंग करके कुछ नहीं होगा। धरातल पर कार्य करना

चाहिए।

पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से

आने वाले श्रद्धालु क्या संदेश लेकर जाएंगे। सोशल मीडियो पर एक वीडियो भी

वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बड़े-बड़े घड़ों में गंगाजल लेकर जा रहा है

और इन्हीं क्षतिग्रस्त रस्ते में उसकी कांवड़ खंडित होने से बची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें