मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं

पुण्यतिथि पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

किया। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी की अध्यक्षता में आयोजित

श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि व

माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को

संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और

आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के उपरांत आधुनिक भारत की

नींव रखी। पब्लिक सेक्टर की स्थापना कर नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया।

पूर्व विधायक रामयश सिंह, वरिष्ठ नेता ओपी चैहान, महेश प्रताप राणा युवा

नेता वरुण बालियान, सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि पंडित नेहरु ने

पंचशील योजना के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रखी। पंडित नेहरु ने पूरे

विश्व में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया और विदेशों में भी उनकी नीतियों को

सराहा गया।

श्रद्धांजलि सभा में नईम कुरैशी, इसरार सलमानी, अंजू

द्विवेदी, सुभद्रा अग्रवाल, इरफान अंसारी, पुनीत कुमार, निवर्तमान पार्षद

रियाज अंसारी, मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी, सद्दीक गाड़ा, उदयवीर सिंह, नवाज

अब्बासी, मनोज जाटव,मण्डल अध्यक्ष गगनदीप सिंह, ओम मलिक, करन सिंह राणा,

भरत ठाकुर, शौकत अली, रजत त्यागी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें