मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार का फूंका पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का

आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजपुर रोड पर भाजपा

सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

धामी सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ.

जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एश्ले हॉल चौक पर पहुंचे और

प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार

अपराध काबू करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता हत्याकांड, महिलाओं के

साथ जघन्य अपराध, हाल ही में रवि बडोला हत्याकांड आदि कई घटनाएं साबित करती

हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों के विरुद्ध

कार्रवाई न होने से प्रदेश के अपराधी तो बेलगाम हैं ही, प्रदेश के बाहर से

भी अपराधी आकर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश को

अपराधियों का अभ्यारण्य बना दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपराध की हर

घटना पर पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

गोगी ने कहा कि सरकार खनन और जमीनों की खरीद फरोख्त पर तत्काल रोक लगाए तो अधिकांश अपराध स्वतः ही बंद हो जाएंगे।

इस

दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली,

प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष

उर्मिला थापा, सुनील जायसवाल आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें