उप चुनावों में जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल : करन माहरा
गोपेश्वर,। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य की
दो विधानसभाओं में उप चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। इन दोनों सीटों को ही
जीतना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व
से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं, अब इसमें तेजी लाने की जरूरत है।
कार्यकर्ता भी तैयार हैं और कांग्रेस इन दोनों सीटों पर काबिज होगी।
चमोली
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि
इस उप चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दे, गांव स्तर के
मुद्दों के साथ ही चारधाम यात्रा और जोशीमठ आपदा भी एक मुद्दा होगा। साथ ही
बूथ स्तर तक प्रदेश स्तर के पांच लोगों को प्रभारी बनाया जाएगा। उन्होंने
उम्मीदवार के चयन के बारे में कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस पर
सर्वे करवाया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर भी इस पर चर्चा हुई है।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी इस बात पर चर्चा हुई है। सर्व सहमति से
जिस भी कार्यकर्ता का नाम आगे आयेगा उसे टिकट दिया जाएगा।





