मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस ने भटवाडी़ में किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस ने भटवाडी़ में किया प्रदर्शन

उत्तरकाशी। अंकिता हत्या काण्ड की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भटवाड़ी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया है।

प्रदर्शन के दौरान मनीष राणा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। इस मामले में अब तक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच न होना राज्य सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच्चाई को सामने लाने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता। दोषियों को राजनीतिक संरक्षण समाप्त कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए, यही जनता की मांग है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष मनोज पंवार , पपेंरद नेगी, संजीव नौटियाल, राखी, एकादशी , धनपाल, समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें