मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस के फतेहाबाद से बलवान, रतिया से जरनैल व टोहाना से परमवीर जीते

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस के फतेहाबाद से बलवान, रतिया से जरनैल व टोहाना से परमवीर जीते

फतेहाबाद। जिले की तीनों विधानसभा सीटों फतेहाबाद, रतिया व टोहाना पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद व रतिया से भाजपा जीती थी और टोहाना से जजपा ने बाजी मारी थी। जिले में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया।फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 94 हजार 26 लोगों ने वोट डाला था। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम काे हराया। कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया को 44.04 प्रतिशत यानी 85,442 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम काे 43.04 प्रतिशत यानी 83517 वोट मिले। इसके अलावा इनेलो के प्रत्याशी सुनैना चौटाला को 9626, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कमल बिसला को 2778, जजपा के प्रत्याशी सुभाष चन्द्र गोरछिया को 3235 और आजाद प्रत्याशी उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी काका को 5801 वोट मिले। फतेहाबाद में 712 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। हालांकि इनमें पोस्टल वोट अभी शामिल नहीं हैं।रतिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की। रतिया विधानसभा में कुल 164504 पोल हुए वोटों में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को 52.54 प्रतिशत वोट यानी 86426 वोट मिले। इनमें 543 पोस्टल वोट थे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल रहीं। उन्हें 39.5 प्रतिशत यानी 64984 वोट हासिल हुए। उन्हें 233 पोस्टल वोट मिले। यहां इनेलो के रामस्वरूप रामा को 5769 व जजपा के रमेश को 1000 वोट मिले, जबकि इस क्षेत्र के 1050 लोगों ने नोटा को वोट दिया।इसी तरह टोहाना विधानसभा से पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली चुनाव हार गए है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह 10529 वोटों से जीत गए हैं। हालांकि इनमें पोस्टल वोट अभी शामिल नहीं है। टोहाना में इस बार कुल 1,79,445 लोगों ने वोट डाले थे। इनमें से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को 48.98 प्रतिशत यानी 87,892 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली को 43.11 प्रतिशत यानी 77,363 वोट मिले। इसके अलावा इनेलो के कुणाल करण सिंह को 9730 वोट मिल पाए। टोहाना में 691 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें