मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी कांग्रेस, प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी कांग्रेस, प्रदर्शन

हल्द्वानी । शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में महिलाओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।

इस दौरान कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और जनता की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें