मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

जनमत का अपमान कर निजी स्वार्थ के लिए थोपा गया है ये उपचुनावः कमल रतूड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने आरोप

लगाते हुए कहा कि बदरीनाथ विधानसभा का उपचुनाव एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा,

निहित स्वार्थ के चलते जनादेश का अपमान करते हुए जनता के ऊपर थोपा गया

चुनाव है। इसका जबाव जनता इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अपने मतों से

देगी।

बुधवार को आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं ने पत्रकार वार्ता की।

रतूड़ी ने कहा कि इस चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च हो रहा है वह पैसा किसी

के घर का नहीं है बल्कि जनता के टैक्स का पैसा है, जबकि इस चुनाव की कोई

आवश्यकता नहीं थी लेकिन उसके बाद भी जनादेश का अपमान करते हुए भाजपा के

प्रत्याशी (राजेंद्र भंडारी) ने इस चुनाव को जनता पर थोपा है। यहां की जनता

इसका बदला कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला को प्रचंड बहुमत से जीता कर

लेगी।

पत्रकार वार्ता में सीपीएम के जिला सचिव भूपाल सिंह

रावत ने कहा कि हमारा भाजपा प्रत्याशी से सवाल है कि एक रात को वे लोकसभा

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन को

संबोधित कर रहे थे और दूसरे दिन सुबह भाजपा में शामिल हो गये इस एक दिन में

ऐसा क्या हुआ कि उन्हें कांग्रेस की विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थामना

पड़ा। उन्होंने कहा कि वे पाला बदलने को क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी बता

रहे हैं जो सरासर झूठ है।

आम आदमी पार्टी के

कुलदीप नेगी ने चारधाम यात्रा को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप

लगाते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के नाम पर सरकार जो बड़ी-बड़ी बात कर रही थी

आज उसी चारधाम यात्रा मार्ग के व्यवसायियों का व्यवसाय चरमरा गया है।

यात्रियों के पंजीयन के नाम पर जो यात्रा पर रोक लगी है उससे व्यवसाय चौपट

हो गया है। उनका यह भी आरोप है कि वर्तमान समय में हाइवे के किनारे चारधाम

यात्रा के दौरान जो बेरोजगार युवा ढाबे खोल कर छह माह के लिए अपना रोजगार

चला रहे थे उन्हें ढाबों को हटाने के नोटिस दे दिए गये हैं।

कांग्रेस

नेता और पूर्व प्रमुख कमल रावत ने कहा कि यदि भाजपा उत्तराखंड की दोनों

विधानसभा सीटों पर जनता के कोप का भाजन होती है इसकी गूंज आने वाले 2027 के

विधानसभा के आम चुनाव में भी दिखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें