सरकार में शामिल पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में ही धरने पर बैठीं
विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि सालों से बड़कागांव क्षेत्र के विस्थापितों की मांग को पूरा नहीं किया गया है, बरवाडीह पकरी माइंस को चालू भी कर दिया गया है, जबकि विस्थापितों को ना ही मुआवजा मिला है और ना ही रोजगार दिए गए हैं, इसके लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया था, रिपोर्ट भी सौंपी गई थी, साथ ही कई बार बैठक भी हुई, फिर भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.अंबा प्रसाद ने कहा कि बरवाडीह पकरी इलाके में धारा 144 लगा दी गई है, जहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है, यह बिल्कुल न्याय संगत नहीं है, बड़कागांव की जनता के हित के लिए विस्थापितों को उनका हक मिले, इस दिशा में मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें.





