मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस नेताओं ने मुण्डन करवाकर जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस नेताओं ने मुण्डन करवाकर जताया विरोध

हरिद्वार। प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन करवा कर विरोध जताया। चंद्राचार्य चौक पर कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा के साथ रणवीर शर्मा, मुकेश ने अपना मुंडन करवाया।इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। प्रयागराज में एक बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की जो घटना हुई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। शिखा ब्राह्मण की पहचान है और भाजपा सरकार उस पहचान को मिटाना चाहती है। समस्त ब्राह्मणों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण जिस दिन जागृत हुआ उस दिन यह अहंकारी सरकार बदल देगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता और ब्राह्मणों के साथ मारपीट कर सरकार क्या जताना चाहती है। अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि ब्राह्मण पूजनीय होते हैं। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ब्राह्मणों के अपमान बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।इस अवसर पर पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, पूर्व पार्षद नेपाल सिंह, एमडी शर्मा, सोम त्यागी, प्रेम शर्मा, रवि बाबू शर्मा, अखिल त्यागी, ऋषभ वशिष्ठ, तरुण व्यास, पुनीत कुमार, मनोज सैनी, नकुल माहेश्वरी, आशु भारद्वाज, सार्थक ठाकुर, अमन शर्मा, यश शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, अनिल भास्कर, नीटू शर्मा, आशु श्रीवास्तव, लक्की महाजन, नासिर गौड, रिंकू शर्मा, अमित रस्तोगी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, सागर बेनीवाल आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें