मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

गार्डर हादसे में घायल कांग्रेस नेता मेहता का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गार्डर हादसे में घायल कांग्रेस नेता मेहता का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

देहरादून। बन्नू स्कूल मैदान में गार्डर गिरने से घायल हुए कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत हो गई है। उन्हें शुक्रवार सुबह लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को देखने अमर मेहता बन्नू स्कूल पहुंचे। इस दौरान उनके सिर पर गार्डर गिर गया। उन्हें सीएम आई भर्ती किया गया। जहां उन्होंने गुरुवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को उनकी शवयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ललित फर्स्वाण, संचार सचिव वैभव वालिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोपी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महासचिव नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सोनिया आनंद, पूर्व विधायक राजकुमार, सुरेंद्र रांगड़, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी लक्खीबाग श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत अमर मेहता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें