मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री नरेश रावल और राजू परमार भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारियां राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर नेताओं ने पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। हार्दिक पटेल के बाद अब कांग्रेस के बुजुर्ग नेता एवं गुजरात के पूर्व गृहमंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रावल के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी नेताओं को केसरिया पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।पूर्व गृहमंत्री नरेश रावल ने कहा, कांग्रेस छोड़ने के कई कारण हैं। जिस पर वे अभी चर्चा नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई प्रमुख नेता भी जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व जो भी दायित्व सौंपेगा, हम पूरी निष्ठा से उसका निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का विचार लंबे समय से मन में था। पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा था। पार्टी और संगठन को सुधारने के लिए नेतृत्व कोई प्रयास नहीं कर रहा था।नरेश रावल वीजापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह एवं उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता राजू परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से अब तक गुजरात कांग्रेस के 60 से अधिक नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इनमें लुनावाड़ा के पूर्व विधायक हीरा पटेल, सागर रायका, गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें