मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बेरमो और दुमका में कांग्रेस गठबंधन जीत रही है : अजय नाथ शाहदेव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड उपचुनाव की दोनों सीटें कांग्रेस गठबंधन जीत रही है। भाजपा के पास न तो नीति है और न ही नियत। जब से मोदी जी केंद्र की सत्ता में बैठे हैं आम आदमी के दैनिक जरुरत की चीजों पर महंगाई की बुरी नजर लगी हुई है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा है। शाहदेव ने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आती है गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना दुश्वार हो जाता है। भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों के फायदों को ध्यान में रखकर कानून बनाती है। भाजपा का शासन अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है जिसमें न खाता होता है और न बही होता है जो मोदी कहते हैं वही सही होता है। शाहदेव कहते हैं कि राज्य के आम चुनाव में रघुवर दास के अहम को जनता ने करारा जवाब दिया था उसी तरह अभी बेरमो और दुमका के उपचुनाव में भाजपा की लुटिया डूबोने को वहां की जनता तैयार बैठी है।पेट्रोल महंगा,डीजल महंगा,रसोई गैस महंगी, सब्जियां महंगी और तो और गरीबों के भोजन का अटुट हिस्सा आलु को भी उनके पहुंच से कोसों दूर कर दिया है केंद्र की भाजपा सरकार ने।प्याज की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का आंसू निकाल दिया है। उपचुनाव में इन्ही आंसुओं का बदला जनता वोट स्वरुप जवाब देकर भाजपा के आला नेताओं का निकालेगी।

शाहदेव ने आगे कहा है कि भाजपा हिन्दूओं का रखवाला होने का ढोंग कर केंद्र में सत्तासीन हुई है पड़ोसी राज्य बिहार में भाजपा जदयू की सरकार है फिर क्यों दुर्गा विसर्जन में भक्तों पर बेहरमी से गोलियां और लाठी बरसाई गई, इतनी बड़ी घटना हुई न तो मोदी ने अफसोस जताया और न ही अमित शाह ने, आखिर क्यों,भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है और इसका जवाब भाजपा को बिहार चुनाव से बेदखल कर वहां की जनता देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें