मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: कांग्रेस की अब दाल गलने वाली नहीं है:नायब सैनी -हरियाणा में तो 10 की 10 सीट भाजपा जीत रही है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अब कांग्रेस की

दाल गलने वाली नहीं है। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है।

अबकी बार 400 बार नारा पूरा करना है। आपने अपने भाई मोहनलाल बडौली को भारी

मतों से जीत दिलानी है। हरियाणा में तो 10 की 10 सीट भाजपा जीत रही है।

जनता में पूरा जोश है, जुनून है, एक जज्बा है तीसरी बार आपकी सरकार बनने जा

रही है।

शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी खरखौदा में

आयोजित विजय संकल्प रैली में बतौर चीफ गेस्ट बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि

मोहन लाल बड़ौली आपके उम्मीदवार कर्मठ, मेहनती, दिन रात एक करके जनता के हित

में काम करने वाले पाक साफ़ छवि वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस

का 55 साल का काम देखा। इंदिरा गांधी ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया

था लेकिन गरीबी तो नहीं हटी। भाजपा का यह 10 साल का कार्यकाल प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त करने का काम, विकसित भारत का

सपना पूरा करने के लिए रोड मैप तैयार किया हुआ है।

किसी की बातों

में मत आना यह कांग्रेसी झूठ बोलते हैं, बरगलाते हैं और वोट लेकर आपको

पूछते नही हैं। हमारे नेता की नीति और नियत दोनों सही हैं। कांग्रेस ने

सिर्फ भ्रष्टाचार किया। अपने घर भरे, एक हमारे नेता हैं जिनका पूरा देश को

अपना घर है। सबका साथ सबका विकास करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि

हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव 25 मई को होने हैंं दिल खोल कर वोट करें

अपने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका वोट जाए। भाजपा के

राष्ट्रिय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, विधायक, गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी,

भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त राजीव

जैन, देवेंद्र कादियान आदि शामिल रहे।

भाजपा के लोकसभा

उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली ने अपील की है कि लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका वोट

मांगते हैं। मोदी ने देश को 2027 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया

है वो जनता के आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें