कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना
रांची
,। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर हैसियत बढ़ने और किस्मत चमकने का सपना देख रहे
भाजपा और बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जनता ने जमीन पर ला पटका। 10
वर्षों से बहुमत की सरकार चलाने वाली भाजपा 38 दलों के साथ गठबंधन की सरकार
चलाने में पस्त है और बाबूलाल मरांडी कांग्रेस की हैसियत की बातें कर रहे
हैं।
उक्त पलटवार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी के
जवाब में किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को 15 लाख देने का झांसा
देकर भाजपा ने 10 वर्षों तक इस देश में शासन किया। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस जनता के मुद्दों की बात करती है और जनता ने पूरे चुनाव में सारी
बातों को देखा सुना और फैसला किया।
ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना
के नाम पर भाजपा चुप्पी साधे रही, जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है।
उन्होंने कहा जनता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बातों और घोषणाओं पर
पूरा भरोसा जताया लेकिन हम चंद कदम पीछे रह गए। जनमत का सम्मान है, संसद
में जनता की आवाज इंडिया गठबंधन के सांसद मजबूती से बनेंगें।





