मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:06 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने पीवी रामानुजम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पीटीआई के रांची ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रामानुजम से उनके बेहद करीब और प्रिय संबंध थे। उनकी खुदकुशी का समाचार सुनकर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह निहायत ही शरीफ, शांत चित्त, धीर गंभीर, मृदुभाषी वयक्ति थे। एक पत्रकार के रूप में और एक अच्छे दोस्त को उन्होंने खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रामानुजम की आत्महत्या की खबर सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है। रामानुजम एक नेक दिल, सरल स्वभाव, विनम्र ,शालीन व्यक्ति थे। पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्ण क्षति के साथ-साथ समाज के लिए भी गहरा धक्का है। किन परिस्थितियों में उन्होंने आत्महत्या की है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति। प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने भी रामानुजम के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि रामानुजन पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने व्यवहार से सबका दिल जीतने में कामयाब हुए। उनकी मौत से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ हर क्षेत्र में मातम है।उनकी आत्महत्या की पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें