मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : बाढ़ पीड़ित किसानों से सरकार का धोखा, पोर्टल अभी तक बंद : बृजलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : बाढ़ पीड़ित किसानों से सरकार का धोखा, पोर्टल अभी तक बंद : बृजलाल

हिसार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने आरोप लगाया है कि सरकार बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ धोखा कर रही है। क्षतिपूर्ति पोर्टल अभी तक बंद पड़ा है और किसानों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। बृजलाल बहबलपुरिया ने मंगलवार काे कहा कि जिले में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। करीब 180 गांव पानी में डूबे हुए हैं, किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, खेतों में सिर्फ पानी और बर्बादी का मंजर है। इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद भाजपा सरकार और प्रशासन किसानों की पीड़ा के प्रति पूरी तरह बेरहम और लापरवाह बने हुए हैं। सरकार बार-बार दावा करती है कि किसानों को नुकसान की भरपाई पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जबकि सच्चाई यह है कि हिसार जिले में आज तक वह पोर्टल खोला ही नहीं गया है। बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ मज़ाक कर रही है। जिन किसानों की पूरी मेहनत डूब गई, उनके जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय सरकार पोर्टल खोलने तक की जहमत नहीं उठा रही। यह सरकार किसानों की नहीं, कॉरपोरेट घरानों की सरकार है। यदि सरकार में किसानों के प्रति जरा भी संवेदना होती तो अब तक राहत कैंप लग चुके होते और पोर्टल चालू हो चुका होता। सरकार का यह रवैया किसानों के साथ सीधा धोखा और विश्वासघात है। बहबलपुरिया ने साफ चेतावनी दी कि अगर तुरंत हिसार जिले में पोर्टल खोलकर किसानों के नुकसान का आंकलन शुरू नहीं किया गया और तुरंत मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस किसान हित में जोरदार आंदोलन छेड़ेगी और सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें