कांग्रेस ने ऑटो चालकों के बीच किया राशन वितरण
दुमका। नगर कांग्रेस इकाई ने कोरोना काल में बस चालक, ऑटो चालकों एवं खलासी के बीच राहत समाग्री का वितरण किया। कांग्रेस भवन दुमका में ऑटो चालकों के बीच राशन का वितरण किया गया। राशन लेने वाले ऑटो चालक में शिव कुमार साह, जय कुमार साह, विकास साह, सुरेश मिर्धा, बिहारी सिंह, मुस्तकीम अंसारी, जागेश्वर रजक सहित दर्जनों शामिल थे।





