मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

उपचुनाव : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयाेग का आराेप, चुनाव आयाेग से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उपचुनाव : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयाेग का आराेप, चुनाव आयाेग से की शिकायत

देहरादून। लोकसभा चुनाव के बाद अब केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बुधवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चुनावी दौरे में सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा कार्यकर्त्रियों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के आदेश पर एक ओर स्थानीय लोगों की गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है लेकिन भाजपा नेताओं तथा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की गाड़ियों की तलाशी नहीं ली जा रही है। उन्होंने पत्र में लिखा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अनेक हिस्सों में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के नंबरों वाली गाड़ियां, जिन पर भाजपा के चुनावी पोस्टर लगे हैं, के जरिए भाजपा कार्यकर्ता व बाहर से आए नेता वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब एवं धन खुलेआम बांट रहे हैं, किंतु चुनाव में लगी सरकारी मशीनरी व पुलिस-प्रशासन सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।कांग्रेस प्रदेक्षा अध्यक्ष माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार का दबाव बनाया जा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की राज्य सरकार धनबल, शराब व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर ऐन-केन प्रकारेण विधानसभा उप चुनाव जीतना चाहती है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए उक्त तथ्यों की जांच कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। साथ ही मतदान तिथि तक बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को विधानसभा क्षेत्र में प्रतिबंधित किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें