मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश में चल रही कांग्रेस की आंधी, भाजपा का जाना तय : दीपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी। गुरुवार को इसी कड़ी में कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा सढौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला के लिए समर्थन में बिलासपुर में एक जनसभा की। इस मौके पर जगाधरी से कांग्रेस के प्रत्याशी अकरम खान व पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी भी शामिल रहें।जनसभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आप सभी को पता है कि प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है और 8 तारीख को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनसभा में प्रत्याशी रेनू बाला के लिए वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की सभी चारों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा के 10 साल के राज को जनता ने देखा है। विकास के नाम पर उन्होंने सिर्फ लोगों को गुमराह किया गया है। जबकि कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के राज को भी जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में, खेलों में पदक लाने में, निवेश में नंबर वन था, लेकिन भाजपा के 10 सालों में बेरोजगारी, युवाओं में नशा बढ़ा, महंगाई बढ़ी है और महिलाओं, किसानों, सरपंचों, अध्यापकों पर लाठीचार्ज इस सरकार में किया गया। आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है और छुटकारा पाने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह, रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये , 300 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट किसानों को एमएसपी की गारंटी, युवाओं को दो लाख पदों पर नौकरियां दी जाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र है ही उनकी गारंटी है। उन्होंने आमजन से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताकर चंडीगढ़ भेजने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें