मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से एक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार के मंसूबे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बांड पर दिया गया फैसला मोदी के चिर परिचित सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है। इससे कॉरपोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो गए हैं। इस ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में जब इसे विधेयक के रूप मे पेश किया गया था तब से कांग्रेस इसके अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक स्वरूप की स्पष्ट रूप से निंदा कर रही थी। देश के लिए इसे हानिकारक और मोदी सरकार की ओर से काले धन को चुनावी चंदे के रूप में प्राप्त करने का एक कारगर हथियार मान रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें