मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: कांग्रेस पार्टी एक टूटे तांगे की तरह : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: कांग्रेस पार्टी एक टूटे तांगे की तरह : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे और प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेस 'टूटे हुए तांगे' की तरह है। जिस पार्टी के नेताओं की विचारधार की अलग अलग हो वह जनता का भला क्या करेगी। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय 'श्याम कमल' में आयोजित एक कार्यक्रम में बाेल रहे थे।

उन्होंने कहा कांग्रेस की हालत उस टूटे हुए तांगे जैसी हो गई है, जिसमें 10 घोड़े तो लगे हैं, लेकिन हर घोड़ा उस तांगे को अपनी-अपनी दिशा में खींच रहा है। कोई पूरब भाग रहा है तो कोई पश्चिम। जब खींचने वाले ही अलग-अलग दिशाओं में जोर लगाएंगे, तो वह तांगा आगे बढ़ने के बजाय वहीं बिखर जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को 'इवेंट मैनेजमेंट' की सरकार कहते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

कांग्रेस की सरकार 'लूट-खसोट' और 'प्रॉपर्टी डीलिंग' की दुकान थी। उन्होंने राहुल गांधी के दौरों को महज एक राजनीतिक ढोंग करार देते हुए कहा कि जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें