मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने चारधाम यात्रा में अव्यवस्था और तीर्थयात्रियों के परेशान होने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी एक सप्ताह हुआ

है और एक दर्जन तीर्थ यात्री अपनी जान गवां चुके हैं। यमुनोत्री हो या

गंगोत्री केदारनाथ हो या बद्रीनाथ यात्रा रूट सभी तरफ लंबे लंबे जाम लगे

हैं और यात्री हलकान हैं। सरकार बजाय अव्यवस्था को दुरुस्त करने के

पत्रकारों पर रिपोर्टिंग करने के जुर्म में मुकदमे कायम कर रही है।

कांग्रेस

के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस

मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि

फरवरी महीने से ही कांग्रेस राज्य सरकार से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को

चाक चौबंद करने की मांग कर रही थी। वे स्वयं इस मुद्दे पर प्रदेश के

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव पत्र सौंप कर आए थे। उन्होंने कहा

कि अभी यात्रा शुरू हुए एक सप्ताह हुआ है और एक दर्जन यात्रियों की मौत

चिंता पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि यात्रा रूटों पर लंबे लंबे जाम

लग रहे हैं और अनेक जगहों पर यात्रियों को भोजन पीने के पानी व ठहरने की

मुश्किल पेश आ रही हैं।

धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार को बजाय

पत्रकारों को धमकाने और उनके विरुद्ध झूठे मामले दर्ज कराने के यात्रियों

के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण व भोजन पानी और ठहरने की व्यवस्था तथा

यातायात को सुचारु रखने के लिए फौरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस

सब के बावजूद आज तक राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से सरकार ने कोई

जवाब तलब नहीं किया जो यह दर्शाता है कि राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव, मुख्य

सचिव, मंत्री व मुख्यमंत्री सबसे बड़े हैं क्योंकि आज तक आपदा के इतने

ज्वलंत विषय पर उनसे किसी ने कोई सवाल नहीं किया, कार्रवाई तो दूर बात

ठहरी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शीश पाल सिंह भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें