मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस शासन काल में उपजे दलाल सिस्टम को भाजपा ने लगाया ताला : अरविंद शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस शासन काल में उपजे दलाल सिस्टम को भाजपा ने लगाया ताला : अरविंद शर्मा

कैथल। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी, पारदर्शी तरीके से तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले कांग्रेस के शासन में दलाल सिस्टम था, जिस पर भाजपा ने ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह से खुश है और केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिये कि गंभीरता के साथ समस्याएं निपटाएं।उन्होंने जिला ब्राह्मण सभा में लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नायब सरकार प्रदेश में कोई कोर कसर नहीं रहने देगी और नायब सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा विकास के मामले में नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहें है। सरकार ने जनहित में अनेकों निर्णय लिए है, जिससे प्रत्येक वर्ग को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का जनाधार बिल्कुल खत्म हो चुका और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है,8 कांग्रेस नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है, लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है और नायब सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें