मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी का हिसाब मांगों कार्यक्रम बना जन आंदोलन:भूपेंद्र कासनियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिरसा,। रानियां हलके के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक

हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के रानियां विधानसभा कोर्डिनेटर भूपेंद्र

कासनियां की अध्यक्षता में रविवार काे संपन्न हुई। बैठक में सहायक

कोर्डिनेटर डा. आजाद कुमार भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्टी

की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को

रानियां हलके में गति देने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इस कार्यक्रम

के तहत आगामी 22 अगस्त को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रानियां हलके में होने

वाली पदयात्रा की तैयारियां व रुटमैप बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं की ड्यूटियां

निर्धारित की गई। कोर्डिनेटर भूपेंद्र कासनियां ने बताया कि कांग्रेस

पार्टी का यह भाजपा सरकार से हिसाब मांगों कार्यक्रम जन आंदोलन बन चुका है।

भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में जनहित का कोई ऐसा काम नहीं

किया है, इसलिए यह सरकार विफल सरकार है। पिछले 10 साल जब प्रदेश में

कांग्रेस की सफल सरकार प्रदेश में रही तो जनहित के अनेकों काम हुए।

भाजपा

की विफल सरकार व कांग्रेस पार्टी की सफल सरकार के कार्यो की तुलना इसमें

की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र

सिंह हुड्डा के राज में शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में

अनेकों कार्य किए जिसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंहगाई कांग्रेस की सरकार

में कितनी थी और आज भाजपा के राज में मंहगाई कितनी बढ़ गई है। प्रदेश में

कानून व्यवस्था बुरा हाल है।

स्थानीय मुद्दों की बात करें तो

रानियां के लोगों को पीने के लिए नहरी पानी, बरसाती पानी की निकासी सहित

अनेकों ऐसे मुद्दे है जो हल नहीं हुए है। इन मुद्दों को लेकर ही हम जनता के

बीच में जाएगें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार हुई है।

बीजेपी का जो 400 पार का नारा था वह झूठ का पुलिंदा था। आगामी विधानसभा

चुनाव में पूरे बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी

एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए 70 सीटें जीतेगी और हम हरियाणा को विकास की

सरकार देगें। इस मौके पर जिला कोर्डिनेटर डा. सुभाष जोधपुरिया, जसवंत

कस्वां, विशाल वर्मा, मनीष ढिल्लो, नवदीप कंबोज, दलीप घोड़ावाली, डा. वाई के

चौधरी, सर्वमित्र कंबोज, संदीप बाजवा सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें