मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आई विदेशी महिला को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर न्यूजीलैंड से आई महिला तीर्थयात्री की तबियत बिगड़ने के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित चमोली जनपद के घांघरिया पहुंचाया। महिला तीर्थयात्री ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया है।दरअसल, रविंद्र कौर (52) निवासी ऑकलैंड न्यूजीलैंड हेमकुंड साहिब यात्रा पर उत्तराखंड आई थी। हेमकुंड साहिब से दर्शन कर वापस लौटते समय महिला की हालत बिगड़ने लगी। चमोली जनपद के घांघरिया चौकी पुलिस ने जानकारी होते ही एसडीआरएफ को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसआई आशीष तोपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सकुशल रेस्क्यू कर अस्वस्थ महिला को सुरक्षित घांघरिया पहुंचाया।दरअसल, हिमालयी राज्य उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग ऊंचाई पर है। ऐसे में अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों के लिए आस्था की डगर कठिनाई भरी होती है। हालांकि सरकार और पुलिस-प्रशासन से लेकर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ व अन्य विभाग तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें