मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है : नीरज सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। लगभग 11 महीने के बाद पदभार पर रहे डीजीपी एमबी राव का ताबादला हो गया। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व डीजीवी एमबी राव ने झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा को बूके देकर अपना पदभार सौंपा। वहीं अब एमवी राव वापस से होमगार्ड व फायरब्रिगेड के डीजी के पद पर चले गए हैं। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए नव नियुक्त डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण ,उग्रवाद नियंत्रण ,विधि व्यवस्था संभालना, श्रेष्ठ केस अनुसंधान कराना, लंबित केसों को डिस्पोजल करना, आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार बेहतर हो इस पर फोकस करना,पुलिस की वकिंर्ग और लिविंग में सुधार हो और बेहतर काम पुलिस कर सके इस पर ध्यान देना है । साथ ही साथ पुलिस संगठन को एक टीम बनाकर आगे बढ़ने के लिए भी पुरजोर कोशिश की जाएगी । आगे बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है । इसलिए लोग थाना में एफ आई आर दर्ज कराने से गुरेज करते हैं और ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज कराते हैं । ऑनलइान एफआईआर को लेकर इसमें और सुधार किया जाएगा, ताकि ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज कराने वाले पीडि़त को त्वरित न्याय मिल सके । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि साइबर की घटनाएं बढ़ रही है तो प्राथमिकता होगी कि जो साइबर अपराध है उसके चेन को तोड़ना , तभी हम साइबर पर नियंत्रण कर पाएंगे । इनके अलावा जो सुरक्षा गार्ड लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं इस पर हाईकोर्ट का भी कई बार निर्देश आ चुका है तो इसको पालन करते हुए इस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । हमारे पास पुलिस की कमी है लेकिन जितने संसाधन हैं, जितने लोग हैं उन्हीं के साथ मिलकर बेहतर काम करने की कोशिश की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें