मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

बस और टेंपो की भिड़ंत एक की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस और टेंपो की भिड़ंत एक की मौत, चार घायल

देहरादून। नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की आमने—सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक दिव्यांग की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। टेंपाें में चालक समेत कुल छह लाेग सवार थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम तेलीपुरा के समीप रोडवेज बस और यात्रियों से भरे टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफीक (45) को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू निवासी 45 वर्षीय सफीक, सुहैल व उसका छोटा भाई सगीर निवासी ग्राम लुटाबढ, आरती निवासी ग्राम टांडा, टेंपो चालक वसीम निवासी ग्राम टांडा, तरन्नुम निवासी खताड़ी टेंपो में रामनगर के ग्राम टांडा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच काशीपुर से आ रही रोडवेज की बस से टेंपो की टक्कर हो गई।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृत्तक शफीक दिव्यांग थे। मंगलवार सुबह वह सरकारी राशन लेने के लिए रामनगर आए थे। शाम को टेंपो से घर लौटते समय हादसा हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें