मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: जिले में शीत लहर और घने कोहरे का कहर जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: जिले में शीत लहर और घने कोहरे का कहर जारी

यमुनानगर। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अधिकतर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शीतलहर के चलते सर्द हवाएं भी तेज हो रही है। जिसके चलते घना कोहरा भी छटने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार अलसुबह से ही शीतलहर व घने कोहरे का कहर देखने को मिला। सुबह घने कोहरे ने भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखी।वहीं शीतलहर के कारण जिले के तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा बढ़ रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के चलते हुआ, जिसमें एक ट्रक के द्वारा बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस तरह के हादसे अन्य जगह पर भी देखने को मिल रहे हैं।वहीं यातायात पुलिस विभाग व सामाजिक संगठन शहर के चौकों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहें है।मौसम विभाग के द्वारा भी शीतलहर के चलते आज भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें