मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूटी की हेडलाइट में छिपा था कोबरा, मशक्कत के बाद रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूटी की हेडलाइट में छिपा था कोबरा, मशक्कत के बाद रेस्क्यू

हरिद्वार : कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित वाईपीएस कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खड़ी स्कूटी के भीतर जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। समय रहते सांप पर नजर पड़ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूटी मालिक जब अपना वाहन बाहर निकालने पहुंचा तो उसकी नजर स्कूटी के अंदर छिपे सांप पर पड़ी। जहरीले कोबरा को देखकर वह घबरा गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सांप स्कूटी के अंदर गहराई में छिपा होने के कारण उसे निकालना आसान नहीं था। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक मैकेनिक को भी बुलाया गया और स्कूटी के विभिन्न हिस्सों को सावधानीपूर्वक खोला गया।

काफी देर की मशक्कत के बाद पता चला कि कोबरा स्कूटी की हेडलाइट के अंदर छिपकर बैठा हुआ है। वनकर्मियों ने बेहद सतर्कता और विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे एक विशेष बॉक्स में बंद कर लिया।

रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद कोबरा को मानव आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें