सीएमओ डॉ. संजय जैन ने किया पीएचसी दुधली का निरीक्षण
देहरादून,। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय जैन ने गुरुवार
को डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दुधली का
औचक निरीक्षण किया। डॉ. जैन के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्र में तैनात समस्त स्टाफ नदारद मिले।
सुबह नौ बजे तक
स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी मौजूद नहीं होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने
सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से इस बाबत स्पष्टीकरण तलब
किया है। उन्होंने हिदायत दी है कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की
जाएगी। साथ ही अनुपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन रोकने का
आदेश दिया है। चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी डोईवाला को समय-समय पर चिकित्सा
इकाई का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।





