मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने और राज्य के साथ सहयोग के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद स्टालिन ने ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और तमिलनाडु के विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।”उन्होंने आगे कहा, “मैंने शतरंज ओलंपियाड 2022 का उद्घाटन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। माननीय प्रधानमंत्री ने इस आयोजन की मेजबानी करने के भव्य तरीके की सराहना की और बताया कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण था।”स्टालिन ने इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री की उनसे यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह परिस्थितियों के कारण मुर्मू और धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं ले सके थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें