मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : कोरोना के पांच नए मरीज मिले, दस एक्टिव मरीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज शालिनी राजपूत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

फरीदाबाद। जिले में पिछले दो दिनों में काेराेना मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण वाले मरीजों की संख्या 21 पहुंच चुकी है। जिनमें से 11 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 10 एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जहां पर डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।हेल्थ विभाग के अनुसार सेक्टर-77 का रहने वाला 34 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक ने हाल-फिलहाल में किसी अन्य राज्य या देश की यात्रा नहीं की थी। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसके संपर्क में आए परिवारजनों की भी जांच की जा रही है ।हेल्थ विभाग के अनुसार सोमवार को 28 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनमें से 4 मरीज में कोरोना का संक्रमण मिला है। इनमें सेक्टर-21 की 31 साल की महिला, सेक्टर-35 की 30 वर्षीया महिला, सेक्टर-76 का 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-31 का 32 वर्षीय युवक शामिल है। इन सभी में बुखार और खांसी जैसे सामान्य लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पतालों में जाकर टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कोरोना के 21 मामले मिले हैं, जिनमें से 11 लोग पूरी तरह ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। शेष 10 मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। जिले में अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट की मौजूदगी पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि फिलहाल जेएन-1 या किसी अन्य नए वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि केवल जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें। नियमित रूप से हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ से बचें। अपने आसपास सफाई बनाए रखें। डॉ. रामभगत ने यह भी कहा कि यदि किसी को जुकाम, खांसी या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें