मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर के व्यापारियों का सीएम सैनी ने किया स्वागत, सोनीपत में ड्राई फ्रूट थोक बाजार को मिली हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर के व्यापारियों का सीएम सैनी ने किया स्वागत, सोनीपत में ड्राई फ्रूट थोक बाजार को मिली हरी झंडी

चंडीगढ़। हरियाणा में निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर से आए व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। अमृतसर की प्रसिद्ध मजीठ मंडी के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सूखे मेवे के थोक व्यापार के विस्तार का प्रस्ताव रखा, जिसे सरकार ने मंजूरी देते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिया।

मुख्यमंत्री आवास 'संत कबीर कुटीर' में हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी मौजूद रहे। इस दौरान अमृतसर की मजीठ मंडी के व्यापारियों ने हरियाणा में अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सोनीपत में ड्राई फ्रूट के थोक बाजार के विस्तार को हरी झंडी दे दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और बाहर से आने वाले व्यापारियों का खुले दिल से स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार पहले ही दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों, खारी बावली और भगीरथ पैलेस, के व्यापारिक विस्तार को सोनीपत के राई क्षेत्र में मंजूरी दे चुकी है। अब अमृतसर की मजीठ मंडी के शामिल होने से यह क्षेत्र एक बड़े व्यापारिक हब के रूप में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। विभाग ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के अमृतसर की मजीठ मंडी के व्यापारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मजीठ मंडी के सूखे मेवे के थोक व्यापार के सोनीपत में विस्तार हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि अमृतसर से आए सभी व्यापारियों का हरियाणा में स्वागत है। सरकार हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़ी है। दिल्ली की खारी बावली और भगीरथ पैलेस के राई (सोनीपत) में विस्तार को भी पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी ने लिखा, "आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ पंजाब से आए अमृतसर की प्रसिद्ध मजीठ मंडी के व्यापारियों का संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान मजीठ मंडी के ड्राई फ्रूट व्यापार के सोनीपत में विस्तार हेतु उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा। हरियाणा सरकार सदैव व्यापारियों के साथ खड़ी है तथा प्रदेश में निवेश को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें