मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में कांग्रेस विधायक के निजी आयोजन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में कांग्रेस विधायक के निजी आयोजन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 फरवरी को फतेहाबाद दौरे पर रहेंगे। सीएम फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु के शादी समारोह में शामिल होंगे। भूना रोड स्थित फाइव एकड़ पैलेस में होने वाले प्रीतिभोज समारोह सीएम के अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के कई मंत्री-विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। सीएम हेलिकॉप्टर से आएंगे। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर होगी। यहां से वह सडक़ मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

बता दें कि, विधायक बलवान के छोटे भाई सुरेश दौलतपुरिया के बेटे अभिमन्यु की शादी झज्जर के बिजनेसमैन आनंद देशवाल की बेटी नैंसी से होगी। अभिमन्यु के ससुर का ईंट भट्‌ठों का कारोबार है। जिले के प्रमुख सियासी परिवार में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सीएम के दौरे को उपायुक्त विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने 5 एकड़ रिसोर्ट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था, मंच स्थल, वीआईपी एंट्री, आमजन की बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति संभावित है, इसलिए सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें