हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री सैनी: अरविंद शर्मा

सोनीपत। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर वर्ग केविकास के लिए प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री सैनी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश कीजनता के हितों को समर्पित व्यक्तित्व हैं और हर मुख्यमंत्री की मेहनती कार्यशैली औरजनसेवी दृष्टिकोण के कारण प्रदेश के नागरिक उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं और उनकेउत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं।रविवारको मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गोहाना स्थित भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ काआयोजन किया गया, जिसमें डॉ अरविंद शर्मा ने पूर्णाहुति डाली और कार्यकर्ताओं के साथकार्यक्रम में भाग लिया। नई सब्जी मंडी परिसर में आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ और भंडारेमें भी उन्होंने सहभागिता की। मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामनाके 36 बिरादरी और हर वर्ग जन्मदिन उत्साह के साथ मना रहा है। भाजपा की सबका साथ, सबकाविकास की विचारधारा को मुख्यमंत्री सैनी मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।डॉ अरविंदशर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए 217 संकल्पोंमें से 56 पूरे किए जा चुके हैं और शेष पर तेजी से काम जारी है। गरीब, वंचित और जरूरतमंदवर्ग के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक संरक्षण देने की योजनाओं पर भी सरकारगंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन कीबात को सुना गया। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देता है और युवाओं में आत्मविश्वासका संचार करता है। निकाय चुनाव से जुड़े सवालों पर कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए तैयाररहती है और जनता के आशीर्वाद से आगे भी जनसेवा का कार्य जारी रखेगी।इस अवसरपर खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, भाजपा गोहाना जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, गोहाना भाजपाजिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, पूर्व विधायक रामफलचिड़ाना, मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक बलराम कौशिक आदि उपस्थित रहे।





