मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र की संक्षिप्त समयावधि पर बोले सीएम : आम चुनाव की वजह से बजट सत्र की समय अवधि संक्षिप्त रखी गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: बजट सत्र की संक्षिप्त अवधि पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि आम चुनाव की वजह से बजट सत्र की समय अवधि संक्षिप्त रखी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद झारखंड मंत्रालय में मीडियाकर्मियों के साथ बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार तेजी से योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। लगातार हम जिलों के दौरे पर हैं और वहां सरकार की योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अबुआ आवास योजना में आ रही शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में जो भी गड़बड़ी करेंगे उन अधिकारियों और लोगों पर कार्रवाई होगी । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की चल रही कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कहीं भी रिकॉर्ड में उनका नाम नहीं है इसके बावजूद उन्हें ईडी के द्वारा गिरफ्तार किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। मंत्रिपरिषद के विस्तार पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 16 फरवरी को पूर्व निर्धारित है उस दिन पता आप सभी को चलेगा कि कौन मंत्री बनते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें