प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पिता स्व: त्रिपुरारी प्रसाद के श्राद्धकर्म मे पहुंचे सीएम
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पिता स्व: त्रिपुरारी प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल होकर स्व: प्रसाद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। विगत 1 नवंबर को त्रिपुरारी प्रसाद का निधन हो गया था। इस श्रद्धाकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव डा. राजीव अरुण एक्का , डीजीपी एमबी राव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ,बेरमो विधायक कुमार जय मंगल , जेल आईजी ,उपायुक्त छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ,ग्रामीण एसपी नौशाद, सिटी एसपी सौरभ सहित कई विधायकगण, मंत्री एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता गण मौके पर उपस्थित होकर स्वर्गीय त्रिपुरारी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।





