मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को किया मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर:मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को किया मजबूत

यमुनानगर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित राज्य स्तरीय नशा मुक्ति जनजागरण दौड़ में युवाओं के साथ दौड़ लगाकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। मटका चौक से 10 किलोमीटर मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री स्वयं भी कुछ दूरी तक प्रतिभागियों के साथ दौड़े। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। राज्य सरकार युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने और नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे छोड़कर किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कुछ दूरी तक दौड़ने के बाद उन्होंने खुले वाहन से पूरे रूट का निरीक्षण भी किया तथा बाद में फिर युवाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ कदम मिलाए। आयोजन स्थल पर सुबह चार बजे से ही प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम से पहले फिटनेस विशेषज्ञों की देखरेख में जुम्बा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।जिला प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता के लिए लगभग 1.13 लाख प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें करीब 38 हजार महिलाएं शामिल थीं। आयोजन में पैरालिंपियन नवदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत, हरियाणवी कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार तथा गायक सतविंद्र सत्ती भी उपस्थित रहे। 75 वर्षीय त्रिलोकी नाथ ने भी दौड़ में भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मोहित तथा महिला वर्ग में भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं को मंच पर सम्मानित करते हुए एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 75 हजार और 51 हजार रुपये दिए गए, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें