मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम हेमंत सोरेन ने नीट और जेईई मेन परीक्षा को लेकर युवाओं से मांगा सुझाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को स्वास्थ्य के मद्देनजर देश के युवा वर्ग खासकर चिकित्सकों एवं अभियंताओं से राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) आयोजित किये जाने के संबंध में सुझाव मांगा है। श्री सोरेन ने यहां बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। यह संख्या प्रतिदिन 78 हजार तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सितंबर में आयोजित होने वाले जेईई और नीट की परीक्षा लाखों बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लाख बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान केंद्रीय शिक्षा मंत्री को रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर देश के युवा वर्ग खासकर चिकित्सकों एवं अभियंताओं से इन परीक्षाओं को आयोजित किए जाने के संबंध में सुझाव मांगा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से यह पूछा है कि -जेईई व नीट परीक्षा स्थगित होने से विद्यार्थियों को भारी प रेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस सवाल पर शाम सवार सात बजे तक एक लाख 75 हजार लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें 20.5 प्रतिशत ने हां और 78.5 प्रतिशत ने ना में जवाब दिया, जबकि एक प्रतिशत लोगों ने कुछ बताने में असमर्थता जतायी है। आज रात बारह बजे तक लोग इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को एक पत्र भी लिखा है, वहीं इस मसले पर उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका को लेकर पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंधवी से भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें