मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: पहले 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा, फिर शपथ लूंगा : नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद। सीएम नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने भी युवाओं की भर्ती रुकवाने में कसर नहीं छोड़ी। जब भी भर्ती हुई तभी रोड़े अटकाए, लेकिन भाजपा युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रही। हाल ही में हमने 25 हजार युवाओं की भर्ती करनी थी। सब कुछ तैयार था बस एक क्लिक में 25 हजार युवा नौकरी ज्वाइन कर लेते, लेकिन कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने यहां भी रोड़ा अटकाया और चुनाव आयोग में शिकायत करके यह भर्ती रुकवा दी। मेरा वायदा है कि 8 अक्तूबर को जब रिजल्ट आएगा तो सबसे पहले इन 25 हजार युवाओं की जॉइनिंग करवाई जाएगी, उसके बाद ही सीएम पद की शपथ लूंगा।सीएम बुधवार को फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम के नामांकन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ ही भूना मोड के सामने स्थित चुनाव कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कुछ सवाल किए थे। हुड्डा उन सवालों के जवाब नहीं दे रहे, वे भाग रहे हैं। जनता भी उन सवालों के जवाब चाहती है।पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दुड़ाराम ने पिछले 5 साल में फतेहाबाद में करोड़ों के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि सब एकजुट होकर मेहनत करें और फतेहाबाद में तीसरी बार कमल खिलाएं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद सुमेधानंद, डॉ. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणाी, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, नलवा से भाजपा प्रत्याशी रणधीर पनिहार, भारत भूषण मिढ़ा, रामराज मेहता, सविता टूटेजा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें